सर्वाइवल थ्रिलर ‘मिली’ का ट्रेलर लॉन्च, यहां देखें

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। थ्रिलर हमेशा दर्शकों को रोमांचित करता है। जी स्‍टूडियो और बोनी कपूर एक सर्वाइवल थ्रिलर ‘मिली’ लेकर आ रहे हैं। इसमें प्रमुख भूमिका में जान्हवी कपूर, सनी कौशल और मनोज पाहवा हैं। इसका ट्रेलर लॉन्‍च हुआ है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित और एक निर्माता के रूप में बेटी जान्हवी के साथ बोनी कपूर का पहला सहयोग है। इसमें नेल-बाइटिंग थ्रिलर के सभी ट्रैपिंग हैं। जान्हवी को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाया गया है। मिली का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

मिली के ट्रेलर लॉन्च पर जान्हवी ने कहा, ‘मिली मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रही है। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं मथुकुट्टी सर की आभारी हूं, जिन्होंने स्क्रीन पर मुझमें सबसे अच्छा प्रदर्शन कराया। हमने शूटिंग -10 डिग्री में की। बीमार पड़ गई, लेकिन यह सब बहुत संतुष्टिदायक था। मैं सिर्फ अपने माता-पिता को गौरवांवित करना चाहती हूं।‘

निर्माता बोनी कपूर ने कहा, ‘यह एक निर्माता के रूप में जान्हवी के साथ मेरा पहला सहयोग है। उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। जान्हवी श्रीदेवी का डीएनए रखती है। एक अभिनेत्री के रूप में इतनी बड़ी हो गई है। एआर रहमान ने संगीत मथुकुट्टी ने सनी और मनोज ने भी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत किया है।‘

निर्देशक मथुकुट्टी जेवियर ने कहा, ‘यह फिल्म भावनाओं पर आधारित होगी। दर्शकों को अपनी शानदार कथा के साथ उनकी सीट पर बांधे रखेगी। फिल्म के लिए बोनी सर और जान्हवी के साथ सहयोग करना एक विशेष समय रहा है। मैं अगले आने वाले दिनों के लिए उत्सुक हूं।‘

जी स्टूडियोज, बोनी कपूर द्वारा निर्मित और मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित ‘मिली’ सिनेमाघरों में 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।