Jharkhand Weather News

JHARKHAND : मॉनसून की हो रही वापसी, इन जिलों ये होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • राज्‍य में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका

रांची। उत्तर-पश्चिम झारखंड से मॉनसून की वापसी हो गई है। राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों से भी मॉनसून वापसी की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक राज्‍य के कई जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 16 अक्‍टूबर को दी।

22 अक्‍टूबर तक ये स्थिति

17 अक्‍टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

18 और 19 अक्‍टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

20 अक्‍टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

21 और 22 अक्‍टूबर को मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

कल वज्रपात संभव

17 अक्‍टूबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी सुरक्षित स्‍थान पर रहें।

रांची का ये हाल