झारखंड में चल रहा शिक्षा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड में भी शिक्षा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। पढ़ाने के दौरान बच्‍चों को दूसरे धर्म की पुस्तक दिए जा रहे थे। इससे ग्रामीण भड़के गए। उन्‍होंने करीब आधा दर्जन युवक और युवतियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह मामला झारखंड के चाईबा‍सा जिले के चक्रधरपुर के देवगांव का है। यहां शिक्षा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। करीब आधा दर्जन युवक-युवतियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये युवक-युवतियों ने धर्म विशेष के पुस्तकों का वितरण करते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक देवगांव में तीन दिनों से कुछ युवक युवतियां शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव के बच्चों को पेंसिल, पेन कॉपी इत्यादि बांट रहे थे। इसके साथ ही उन्‍होंने बच्चों को दूसरे धर्म की किताबें दी। इसमें धार्मिक बातें लिखी हुई थी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण नाराज हो गये। उन्‍होंने सभी को पुलीस को सौप दिया।