Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : 11 जून से इन जिलों में मच सकती है तबाही

मौसम झारखंड
Spread the love

  • येलो अलर्ट जारी, रहें सतर्क

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में 11 जून से मौसम तबाही मचा सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कल यानी 9 जून से कई जगहों पर लू भी चलेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 8 जून को दी है।

तापमान में बदलाव नहीं

अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 9 और 10 जून को दोपहर या शाम के समय कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

11 जून को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिलेगा।

12 जून को ये स्थिति

राज्‍य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग आदि जिलों में पड़ सकता है।

13 व 14 जून को यहां बारिश

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

यहां चलेगी लू

मौसम केंद्र ने 9 से 11 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक राज्‍य में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग आदि जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।