प्रोन्‍नति के लिए शिक्षकों की वरीयता सूची जारी, शिक्षा पदाधिकारियों को ये निर्देश

झारखंड
Spread the love

साहिबगंज। विभिन्‍न ग्रेडों में प्रोन्‍नति के लिए झारखंड के सरकारी स्‍कूलों में कार्यरत शिक्षकों की औपबंधिक वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसकी सूचना शिक्षकों को उपलब्ध करने के निर्देश साहिबगंज के जिला शिक्षा अधीक्षक ने दिए हैं। इस बाबत उन्‍होंने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आदेश दिया है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी आदेश में कहा है कि राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडो में प्रोन्नति दि‍या जाना है। इसके लिए औपबंधिक वरीयता सूची औपबंधिक वरीयता सूची 1 (ग्रेड-3 के लिए) और औपबंधिक वरीयता सूची 2 (ग्रेड-4 के लिए) की सूची का प्रकाशन किया गया है। इसे साहि‍बगंज जिले की वेबसाईट www.sahibganj.nic.in पर 3 जून, 2023 को प्रकाशित किया जा चुका है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि संबंधित वेबसाईट से औपबंधिक वरीयता सूची, औपबंधिक वरीयता सूची 1 (ग्रेड-03 के लिए) और औपबंधिक वरीयता सूची 2 (ग्रेड-04 के लिए) की सूची अपलोड कर अपने-अपने प्रखंड कार्यालय के नोटिस बोर्ड में लगाना सुनिश्चित करेंगे। अपने-अपने प्रखंडाचीन कार्यस्त/सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं मृत शिक्षकों के आश्रित को उपरोक्त की जानकारी अपने स्तर से देना सुनिश्चित करें।