मारवाड़ी युवा मंच ने साइबर अपराध सुरक्षा जागरुकता पर किया वेबिनार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने साइबर अपराध सुरक्षा जागरुकता पर वेबि‍नार किया। इसमें युवाओं को साइबर अपराध और बचाव की जानकारी दी गई। वेबिनार का संचालन प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल ने किया।

वेबिनार की शुरुआत करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि आज के डिजिटलीकरण युग में लोग टेक्नोलॉजी का प्रयोग जीवन को सुगम, रोचक एवं जरूरी अविष्कार करने में कर रहे हैं। कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। एक बड़ा वर्ग जाने-अनजाने में साइबर अपराध की चपेट में आ रहे हैं।

वेबिनार के मुख्य अतिथि झारखंड के सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता और वि‍शिष्‍ट अतिथि सीआईडी के एसपी कार्तिक एस थे। प्रवक्ता सीआईडी की डीएसपी व रांची साइबर थाना की श्रीमती नेहा बाला और देवघर साइबर थाना के डीएसपी सुमित प्रसाद थे।

अतिथियों ने सरलता से साइबर अपराध के तरीके एवं उससे बचने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि लोग जानकारी के आभाव में साइबर अपराध का शिकार होते हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से मानसिक रूप से भी परेशान हो जाते हैं। मंच के सदस्‍यों ने अपनी जिज्ञासा, समस्याएं और सुझाव रखे, जिसका पैनल में उपस्थित सीआईडी की टीम ने जल्द ही निवारण करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रतिनिधि के रूप जुड़े रहे। उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि अपने क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराध को लेकर जागरूक करेंगे। झारखंड प्रांत की इस मुहिम से कम से कम 4000 युवा लाभांवित होंगे। इसे जारी रखते हुए आने वाले दिनों में झारखंड के साथ-साथ पूरे राष्ट्र को साइबर अपराध मुक्त बनाने में इस तरह की कार्यशाला की अहम भूमिका रहेगी।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहायक मंत्री ज़ोन 2 युवा विकास खंडेलिया, प्रांत अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता, महामंत्री युवा सार्थक अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष नीलकमल भरतीया, विनीता सिंघानिया, प्रांत संयुक्त मंत्री युवा आशुतोष काबरा, संगठन विस्तार संयोजक युवा रोहित मित्तल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी झारखंड प्रांत के कार्यशाला एवं प्रशिक्षण संयोजक साकेत छावछरिया ने दी।