jharkhand

Jharkhand : आवास बोर्ड और हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्‍यक्ष व सदस्‍य नियुक्‍त

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करते हुए इसके अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्त भी कर दी है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

आवास बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्‍य

रामगढ़ के बरकाकाना (पतरातु) निवासी संजय लाल पासवान को अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत कर दी गई है। अगले तीन वर्षों के लिए बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के अभिलाष साहु, पाकुड़ के गुलाम अहमद गोकुल, रांची के नीतिन अग्रवाल एवं धनबाद के पवन महतो को नियुक्त किया गया है।

हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन

राज्य सरकार द्वारा तृतीय झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन कि‍या गया है। अगले पांच वर्ष के लिए हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। पलामू के हृदयानंद मिश्रा, रांची के राकेश सिन्हा, देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू के संजीव तिवारी को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।