जमशेदपुर का हेल्थ एंड वेलनस सेंटर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रमाणित

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरते हुए हेल्थ एंड वेलनस सेंटर (सुंदरनगर, जमशेदपुर) को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित किया गया है। सुंदरनगर को 88% अंक प्राप्त हुए, जो राज्य स्तर पर प्रमाणित सभी संस्थानों में सर्वोच्च है।

NQAS प्रमाणीकरण के लिए किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान द्वारा प्रदत्त सेवाओं की गुणक्ता का मूल्यांकन आठ स्तर पर किया जाता है। इसमें प्रदत्त स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीजों को प्राप्य अधिकार, मूलभूत संरचना, दवाई, उपकरणों एवं सेवा प्रदाताओं की उपलब्धता, साफ सफाई व अन्य सुविधाएं, गुणवत्ता प्रबंधन एवं आंकड़ों का उचित आकलन महत्वपूर्ण है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुंदरनगर इन सभी मापदंडों पर खरा उतरा है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।