बेटियों को सशक्त बना रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, ये जिले आगे

झारखंड
Spread the love

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में 7 लाख से अधिक बेटियों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अक्तूबर, 2022 में गिरिडीह में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में राज्य की बेटियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की थी। यह योजना बेटियों को सशक्‍त बना रही है। उसके चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7 लाख 29 हजार 632 किशोरियों को योजना से आच्छादित करने में सफलता मिली है। इनमें 8वीं से 12वीं तक की 6,91,770 और 18 से 19 वर्ष की 37,862 किशोरियां शामिल हैं। किशोरियों को योजना के तहत 405.7 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9 लाख बेटियों को योजना से जोड़ा जाना है।

अधिक गिरिडीह की बेटियां

योजना से सर्वाधिक गिरिडीह की 59,024 किशोरियों जुड़ी हैं। इसके बाद रांची की 50,954, पलामू की 50,814, बोकारो की 41,650, पूर्वी सिंहभूम की 41,468, हजारीबाग की 40,130 और धनबाद की 36,870 किशोरियां योजना का लाभ लेने में आगे रहीं।

जिला स्तर पर अभियान

राज्य की 9 लाख बेटियों को योजना से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि  सभी किशोरियों को योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए किशोरियों को जरूरी प्रमाण पत्र निर्गत कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि योजना के दायरे में आने वाली सभी पात्र बेटियों को योजना से जोड़ा जाए।

जागरुकता का हो संचार

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए राज्य सरकार बालिका शिक्षा पर जोर दे रही है, ताकि आर्थिक तंगी की वजह से उनकी पढ़ाई ना छूटे। बेटियां शिक्षित होंगी तो बाल विवाह प्रथा पर विराम लगेगा। बेटियां अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम भी होंगी।

किनको मिल रहा लाभ

योजना के तहत किशोरियों को शिक्षा से जोड़ते हुए उनमें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में कर रही है। योजना के तहत आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरियों को 2500-2500 दे रही है। इसके अतिरिक्त 10वीं, 11वीं और 12वीं की किशोरियों को 5000-5000 हजार रुपये की राशि मिल रही है। 18 से 19 आयु की बेटियों को एकमुश्त 20000 रुपये देने का प्रावधान है। इस तरह किशोरियों को पढ़ाई के क्रम में कुल 40,000 रूपये मिल रहा है।