रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्‍यमंत्री

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के धुर्वा में आहूत ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में 20 जून को शामिल हुए। पूजा-अर्चना कर राज्‍य की खुशहाली के लिए प्रा‍र्थना की।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना की। झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रगति की प्रार्थना की।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य वासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।