Jharkhand : मनरेगा में बन रहे कुआं के धंसने से दो मजदूरों की मौत, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

जामताड़ा (Jharkhand)। मनरेगा में बन रहे कुआं के धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना झारखंड के जामताड़ा जिले में 20 जून को घटी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक जामताड़ा जिले के सदर प्रखंड की शहरडाल पंचायत के मोमिनपाड़़ा गांव मनरेगा के तहत कुआं बन रहा था। इसकी जोड़ाई चल रही थी। इस दौरान एक बड़ी घटना घटी। कुआं धंसने से 2 मजदूरों की मौत हो गई।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार कुआं की जोड़ाई में 3 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक यह धंस गई। एक मजदूर किसी तरह बाहर निकल पाया। हालांकि 2 मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम अबुल हुसैन और दिनेश हेम्‍ब्रम है।

घटना के बाद स्‍थानीय लोगों की भीड़ वहां लग गई। उन्‍होंने कुआं निर्माण के काम में लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों की मानें तो निर्माण में घटिया और नकली सीमेंट का इस्‍तेमाल किया जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय विधायक इरफान अंसारी, जामताड़ा एसडीओ संजय पांडेय पुलिस के साथ स्‍थल पर पहुंचे। दोनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दो‍षियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।