Jharkhand : गिरिडीह में बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

अपराध झारखंड
Spread the love

गिरिडीह (Jharkhand)। झारखंड के गिरिडीह जिले में बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रैक्‍टरों को जब्‍त किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी हो कि एनजीटी के निर्देश के आलोक में झारखंड में 10 जून से 15 अक्टूबर तक घाटों से बालू के उठाव पर रोक लगा दी गई है। रोक के बाद भी पूरे राज्‍य में माफिया धड़ल्‍ले से बालू का उठाव कर रहे हैं। ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं।

एक खबर यह भी आई थी कि गिरिडीह जिले के नदियों से बालू की चोरी कर रहे माफिया को हाथी ने खदेड़ दिया। बराकर नदी में बालू उठाव करने के दौरान हाथी आ गया। उसे देखकर सभी भाग खड़े हुए। हाथी इतना गुस्से में था कि‍ उसने बालू लोड ट्रैक्टर को नदी में पलट दिया।

गि‍रिडीह के गावां प्रखंड के सकरी नदी, बेन्ड्रो नदी, पछियारीडीह नदी समेत कई जगहों से बालू की तस्करी जारी है। कई जगहों पर रात में भी बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है।

बालू उठाव करने की लगातार मिल रही सूचना के बाद माफियाओं के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बराकर नदी में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। यह अभियान रात भर चलता रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।