धरती पर भयानक तबाही मचा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। धरती पर एक एस्टेरॉयड भयानक तबाही मचा सकता है। इसका आकार बुर्ज खलीफा के बराबर बताया जा रहा है। यह कल यानी 11 जून को धरती के पास से गुजरने वाला है।

जानकारों के मुताबिक अंतरिक्ष से धरती की तरफ एक खतरनाक एस्टेरॉयड आ रहा है। यह रविवार यानी 11 जून 2023 को किसी समय धरती के बगल से गुजर सकता है। इसका आकार बुर्ज खलीफा जितना है। यानी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के बराबर इसका आकार है।

यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से करीब 31 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा। यह दूरी धरती और चंद्रमा के बीच मौजूद दूरी का आठ गुना है। हालांकि किसी भी वजह से अगर इसकी दिशा में बदलाव होता है तो ये धरती को राख में बदल सकता है। इतने बड़े एस्टेरॉयड के धरती से टकराने पर भयानक तबाही मच सकती है।