Cyclone Biporjoy : प्रचंड रूप ले चुका है तूफान, द्वारकाधीश मंदिर बंद, जानें अपडेट

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

गुजरात। चक्रवाती तूफान बिजरजॉय (Cyclone Biporjoy) प्रचंड रूप धारण कर चुका है। इसके प्रभाव से समुंद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। श्रद्धालुओं के लिए द्वारकाधीश मंदिर को बंद कर दिया गया है। हजारों परिवार को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया है। चक्रवात के शाम तक तक पहुंचाने की संभावना है।

चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण पोरबंदर में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। द्वारका में चक्रवात बिपोरजॉय के प्रभाव में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। इसी तरह मांडवी में उच्च ज्वार की लहरें उठ रही हैं।

गुजरात के जूनागढ़ जिले में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तटों के किनारे स्थिति घरों में समुद्र का पानी घुस गया है। स्थानीय लोगों और मछुआरों के अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवात बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। मुंबई में भी चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में आज ऊंची लहरें उठ रही हैं।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक चक्रवात सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किलोमीटर की दूरी पर है। इसकी हवा की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रहा है।

महापात्रा के अनुसार चक्रवात शाम तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है।

अहमदाबाद के आईजी रवि गांधी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं। जो चक्रवात (बिपरजॉय) आने वाला है, उसका असर सीमवर्ती इलाकों में है। हमारे सभी जवान अलर्ट हैं। जरूरी तैयारियां की गई हैं। इस विपदा से निपटने के लिए जो भी हम प्रयास कर सकते हैं, वो हम कर रहे हैं।