झारखंड कुम्हार समन्वय समिति ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड कुम्हार समन्वय समिति की लोहरदगा जिला समिति ने 14 मई को आनंद सरस्वती बाल निकेतन में सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2022 और 23 में 10वीं एवं 12वीं क्लास में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्‍हें प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने की। उन्‍होंने कहा कि आज समाज की युवा पीढ़ी बहुत आगे बढ़ रही है। अनेक क्षेत्रों में अच्छे-अच्छे पदों को सुशोभित कर रही है। इन बच्चों से समाज को बहुत अपेक्षा है। देश और विदेश में समाज का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नागेंद्र प्रजापति और धन्यवाद जिला कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रजापति ने किया। कार्यक्रम समाप्ति से पूर्व शिक्षिका स्वर्गीय मंजू देवी की आत्‍मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में मैट्रिक के सुधांशु प्रजापति, नैंसी प्रजापति, प्रेरणा प्रजापति, आर्यन प्रजापति, भाव्या चंद्रा, प्रिंसी रानी, लक्ष्य प्रजापति, शिवम कुमार, कपिसर प्रजापति, मानती कुमारी, श्याम कुमार प्रजापति, राधा कुमारी, रिया रानी प्रजापति, सुचिता प्रजापति, कृति कुमारी थे।

इसी तरह इंटर से सीबीएसई टॉपर रोनित राज, जैक बोर्ड के डिस्टिक टॉपर श्रेया राज, अमर प्रजापति, प्रेरणा प्रजापति, वर्षा कुमारी प्रजापति को भी सम्‍मानित किया गया।

मौके पर समाज के संरक्षक शशि शंकर प्रजापति, देवानंद प्रजापति, सहदेव महतो, तरुण कुमार, दिनेश प्रजापति, गणेश राम प्रजापति, रामदास महतो, किरण देवी, संयुक्ता प्रजापति, सुषमा प्रजापति, रेनु प्रजापति, दिनेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, तरुण प्रजापति, शशि प्रजापति, शिव प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, अजय प्रजापति, संध्या प्रजापति, अनिल प्रजापति, दिलीप प्रजापति, रामदेव प्रजापति, दीपक प्रजापति भी मौजूद थे।