राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। राष्ट्रीय जैव विविधता प्रबंधन दिवस के अवसर पर जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी प्रज्ञा केंद्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। ब्यूरो जिलाध्यक्ष सह जैव विविधता प्रबंधन समिति प्रखंड सचिव योगेश कुमार पाण्डेय ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जैव विविधता प्रौद्योगिकी की विस्तृत जानकारी दी।

कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में प्रकृति के विरुद्ध कृत्रिम संसाधनों का उपयोग कर वातावरण को प्रदूषण कर रहे है। जलवायु परिवर्तन के कारण विभिन्न जीव जंतु, पक्षी, वनस्पतियां लुप्तप्राय होने की ओर है, जिससे पारिस्थिकी तंत्र बिगड़ा है। स्थिति बेहद ही भयावह हो गया है।

जल, वन, जैव विविधता प्रबंधन, संवर्द्धन से ही पृथ्वी का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा। मो मुख्तार अंसारी, मो जहीर अंसारी, मुन्नी देवी, दामोदर साव आदि ने भी विचार व्यक्त कि‍ए। उक्त अवसर पर अन्य ग्रामीण मौजूद थे।