रांची साइक्लोथॉन 3 जून को, यहां कराएं रजिस्‍ट्रेशन

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस पर 3 जून को ‘रांची साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया है। इसे तीन श्रेणी में बांटा गया है। विजेता को ट्रॉफी दी जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए रजिस्‍ट्रेशन जारी है।

रांची के साइकिल मेयर कनिष्क पोद्दार 3 जून 2023 को ‘रांची साइक्लोथॉन 2023’ का आयोजन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान से सुबह 5 बजे शुरू होगा और 7.30 बजे समाप्त होगा। अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस मनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसके माध्‍यम से लोगों को स्वस्थ और फिट जीवन शैली के लिए अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कि‍या जाएगा।

इच्‍छुक लोग कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट https://veloventure.in/ranchi-cyclothon पर पंजीकरण कर सकते हैं। शुल्‍क 400 रुपये है।

कार्यक्रम में तीन श्रेणियां हैं। प्रत्येक श्रेणी के विजेता को ट्रॉफी दी जाएगी। सर्किट पूरा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को फिनिशर के पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

ये हैं श्रेणियां

1) एमटीबी या हाईब्रिड साइकिल पर 25 कि.मी

2) एमटीबी या हाईब्रिड साइकिल पर 50 कि.मी

3) सड़क साइकिल पर 50 कि.मी