Lohardaga : सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा (Lohardaga) जिले के पझरी गांव में सिर कटी लाश मिली है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश की पहचान हो चुकी है। हालांकि हत्‍या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक 22 मई, 2023 को शाम 7 बजे ग्राम पझरी के पास एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर लोग पहुंचे तो देखा कि शव में सिर नहीं है।

घटनास्‍थल पर भंडरा थाना क्षेत्र के धोवाली ग्राम के बिपता उरांव (38 वर्ष) भी मौजूद थे। उन्‍होंने शव के कपड़े एवं जूते के आधार पर उसकी पहचान अपने पिता जूबी उरांव (65 वर्ष) के रूप में की।

बिपता ने बताया कि उसके पिता बीते शुक्रवार को भंडरा में बाजार करने गए थे। फिर लौटकर वापस नहीं आए। इसके बाद उनलोगों ने कई जगह उनकी तलाश भी की थी।