जला 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर, पूर्व विधायक ने उपलब्‍ध कराया 100 केवीए का

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। कोविड की दूसरी लहर के दौरान भी गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में सहभागिता निभा रहे हैं। लगातार वे जनता के संपर्क में हैं। गोमिया प्रखंड की टीकाहारा पंचायत अंतर्गत ग्राम कसियाडीह का 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला हुआ था। गांव में अंधेरा पसरा हुआ था। इसकी सूचना मिलने के 24 घंटे में विभाग से बात कर यहां 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराते हुए चालू करा दिया।

दरअसल यहां के घरों की संख्या के लिहाज से कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। इस कारण से लोड नहीं संभल रहा था, जिसके स्थायी समाधान के लिए पूर्व विधायक ने 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की है। बिजली आ जाने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्‍होंने विधायक का आभार व्यक्त कि‍या।

पूर्व विधायक के निर्देश पर गांव के मेराज अंसारी, वार्ड सदस्य मिन्हाज अंसारी, महबूब, दिनेश मुर्मू, मोबिन अंसारी, सयूब अंसारी, लुकमान, इरशाद, समीर अंसारी, मासूम और अनवरुल आदि कार्यकर्ताओ ने रविवार की दोपहर ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन किया।