Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 23 मई, 2023

मेष

दिन नए अवसर लेकर आया है। ख़ुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी के साथ खुशहाल माहौल बनाकर रखें। फिजूल के विवादों से बचें। लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष

भाग्य वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ निर्णय हानि की ओर ले जाएगा। अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है। संतान को भरपूर समय दें। अचानक धन आ सकता है।

मिथुन

दिन भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। जो भी काम करेंगे, उसमें भाग्य का भी साथ रहेगा। कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। ऊर्जा का सही इस्तेमाल उन्नति की ओर ले जाएगा, जिससे मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

कर्क

बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि इन अवसरों में से कितने का अच्छा उपयोग कर पाते हैं। यदि सही दिशा में काम करते हैं तो निश्चित रूप से प्रगति तय है। अपने काम को लेकर केंद्रित रहें व समर्पित रहें। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। परिवार के साथ किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं।

सिंह

दिन उत्कृष्ट रहने वाला है। व्यावसायिक सदंर्भ में आर्थिक लाभ हासिल कर सकते है। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ लोग नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

कन्या

दिन मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय जो भी बोलें, बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बढ़ती रहेगी, लेकिन खर्चों में भी इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखें। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।

तुला

व्यावसायिक सदंर्भ में आशावादी दृष्टिकोण ऊर्जावान बनाए रखने में सहायता करेगा। आपका व्यवहार दूसरों को काफी आकर्षित करेगा। योग्यता को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सदंर्भ में चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

वृश्चिक

यात्राएं अधिक होने के कारण थके हो सकते हैं। वरिष्ठों से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सदंर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों अभी न बनाएं। परिवार के सदस्यों के साथ हेल-मेल बढ़ाएं। किसी को प्रपोज़ करने की योजना है, तो ऐसा करने के लिए आदर्श समय है। बच्चों का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे।

धनु

नए अवसर होंगे। उनका उपयोग करके लाभ अर्जित कर सकते है। व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ संभव है, किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद निरंतर तनाव में रखेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

मकर

कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। सरकारी अफसर मदद कर सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में कमाई बहुत बढ़ जाएगी। विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। नए अधिग्रहण भी संभव है। जीवनसाथी और बच्चे खुशी के स्रोत बनेंगे। मां का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित कर सकता है। सामाजिक स्थिति में उन्नति और लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है।

कुंभ

आशावादी नहीं बनें। सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। यदि किसी का विरोध कर रहे हैं तो उसकी नाराजगी झेलने को तैयार हो जाएं। वित्तीय मामलों में संयम बरतना चाहिए। कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले सोचना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान का वैवाहिक संबंध हो सकता है।

मीन

बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। यदि लाभ के लिए आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों से अच्छा लाभ मिल सकता है। वित्तीय मामलों में सावधान रहना चाहिए। बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। रिश्तेदारों से संबंध सुधारने के लिए दिन अनुकूल है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)