कल 4 घंटे बैद्यनाथ मंदिर में पूजा नहीं कर पाएंगे आम श्रद्धालु, जानें टाइम

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

देवघर। आम श्रद्धालु 24 मई की करीब 4 घंटे से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं कर पाएंगे। दरअसल, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के मद्देनजर यह व्‍यवस्‍था की गई है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन ने दी है।

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को देवघर आ रही है। वहां आने के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरी विधि व्यवस्था एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ करेगी। ऐसे में 24 मई, 2023 को राष्ट्रपति द्वारा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्वाह्न 6 बजे से पूर्वाह्न 10.30 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बाबा मंदिर प्रांगण में निषेध किया गया हैं।

डीसी ने बताया कि राष्ट्रपति के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम के उपरांत आम दिनों की भांति श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर खोल दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उक्त तिथि को दर्शन पूजन के लिए इसी अनुसार अपनी योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

जानकारी हो कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 24 मई से 26 मई तक रहेगी। राष्ट्रपति कल अपने विमान से पहले देवघर पहुंचेंगी। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। शाम में रांची में नवनिर्मित झारखंड हाई कार्ट परिसर का उद्घाटन करेंगी।

राष्‍ट्रपति 25 मई को खूंटी जिले में महिला सेल्फ हेल ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के एक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगी। शाम में रांची स्थित IIIT संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अपने दौरे पर राष्ट्रपति झारखंड के वीर सपूतों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी।