Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। दो दिन तेज गति से हवा चलेगी। कई जिलों में वज्रपात होने की आशंका भी है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 28 मई को जारी बुलेटिन में दी। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 29 मई को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
30 और 31 मई को यहां बारिश संभव
मौसम केंद्र के अनुसार 30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
इस दिन के लिए अलर्ट जारी
मौसम केंद्र ने 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
बादल देखकर सतर्क हो जाएं
आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।
29 मई को इतना रहेगा तापमान
