झारखंड mpw कर्मचारी संघ का सेमिनार 23 अगस्‍त को, सीएम करेंगे शिरकत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड mpw कर्मचारी संघ के तत्‍वावधान में 23 अगस्‍त को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन रांची के नामकुम स्थित आईपीएच में किया गया है। इसका विषय ‘स्वास्थ्य के क्षेत्र में mpw की भूमिका’ है। इसमें मुख्‍य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। दुमका प्रवास के दौरान संघ के सदस्‍यों ने सीएम से मुलाकात कर आमंत्रित किया।

सेमिनार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता को उद्धघाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। अपर मुख्य सचिव सह स्‍वास्‍थ्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह को विशिष्‍ट अतिथि, निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ श्रीकृष्ण कुमार और झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह को अतिथि के रूप में आमंत्रित कि‍या गया है।

संघ के अध्‍यक्ष पवन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा में mpw की भूमिका अहम है। पूरे राज्य को मलेरिया, फायलेरिया, डेंगू, कालाजार, कुष्‍ठ, टीबी, रूटीन इम्‍यूनाइजेशन, आरकेएसके जैसी बीमारियों से निजात दिलाने में वे लगे हैं। कोविड महामारी में भी सरकार के आदेश का पालन करते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर झारखंडवासियों को उन्‍होंने सुरक्षित रखा। कोविड की जद में आने से कई mpw कर्मियों की मृत्‍यु भी हो गई।

सेमिनार की तैयारी झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह आदि की देखरेख में चल रही है। इसमें पवन कुमार, कार्तिक उरांव, संजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, बिरेन्द्र कुमार महली, बिनोद वर्मा, रौशन टोप्पो, सुजीत कुमार, मंगल हेम्ब्रम, भास्कर सरकार, मुकेश यादव आदि लगे हैं।

पवन ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यभर के mpw शामिल होंगे। 23 अगस्त को खुला शत्र के समापन के बाद डेलीगेट सत्र होगा। उसमें नई राज्य कार्यकारिणी की गठन भी महासंघ की देखरेख में होगा।