weather hot

Jharkhand Weather : सामान्‍य से 6 डिग्री अधिक है तापमान, जानें अपने जिले का पारा

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी कहर बरपा रही है। इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। राज्‍य का तापमान सामान्‍य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। कई जिलों का तापमान 42 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की इच्‍छा होती है। लोग जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके जिले का तापमान कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह तापमान डाल्‍टनगंज में दर्ज किया गया। पलामू का तापमान 44.3 डिग्री और जमशेदपुर का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोल्‍हान प्रमंडल के जिलों में आज लू चलने की आशंका भी है।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

ये है जिलों का तापमान