प्रखंड में चल रहे सभी अवैध क्रशर को किया जाएगा बंद

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। जिले के छतरपुर प्रखंड में चल रहे सभी अवैध क्रशरों को बंद किया जाएगा। एसडीओ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी क्रशर की जांच करने और अवैध क्रशर को अभिलंब बंद करने का निर्देश दिया। वे टास्‍क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। टास्‍क फोर्स की बैठक में एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह, सीओ राकेश कुमार तिवारी, छतरपुर के दोनों रेंजर, हाइवा प्रतिनिधि, माइंस प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

एसडीओ ने अवैध उत्खनन मामले में वन पत्थर को क्रशर से तोड़े जाने पर रोक लगाने के लिए रेंजर, अंचलाधिकारी और थाना को समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। माइंस का उत्खनन क्षेत्र की मापी करने का निर्देश दिया। इस क्रम में यह देखना है कि वे अनुमति से अधिक या बहार क्षेत्र में खनन तो नहीं कर रहे हैं। प्रखंड में चल रहे सभी क्रशर की जांच और अवैध को अभिलंब बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि हाइवा में अतिरिक्त डाला लगाये वाहनों का हरिहरगंज से बहार जाने की अनुमति रेंजर नहीं दें। अंचल अधिकारी उस पर कार्रवाई करेंगे।

हाइवा संचालक को निर्देश दिया है कि‍ शहर में वाहन का अधिकतम गति 10 -15 रखे। शहर से बहार 40 से अधिक नहीं हो, ताकि दुर्घटना को रोका जा सके। नौडीहा में शनिवार को बाजार और छतरपुर में मंगल बाजार के दिन हाइवा का 1 बजे से 5 बजे संचालन नहीं करे। बालू के अवैध उत्खनन पर रोक लगायी जाए। मुनकेरी व सिल्दाग माइंस के सामने सड़क पर डस्ट हटाने और पानी का बराबर छिड़काव करने की बात कही गई। वहीं ईंट भट्टों की जांच अंचलाधिकारी द्वारा की जाएगी।