JHARKHAND : गुमला में भीषण सड़क हादसा, बेटी की शादी कर लौट रहे माता-पिता समेत 5 की मौत, सीएम ने जताया दुख

झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड (JHARKHAND) के गुमला जिले में बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के डुमरी प्रखंड के सारंगडीह गांव से बेटी की शादी कर कटारी लौट रहे एक परिवार का पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि इस वैन में 40-50 लोग सवार थे। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 29 लोग घायल हो गए, जिसमें 11 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये सड़क हादसा जारी प्रखंड के जरडा गांव के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि पिकअप अचानक से तीन बार पलटते रहा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल गुमला में कैंप मोड में चिकित्सकों ने कुछ घायलों को गंभीर स्थिति रहने के कारण रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

इस हादसे में लड़की के माता-पिता समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सुंदर गयार,  सुंदरी देवी, फूलीकार किंडो, सबिता देवी  और आलसु नगेसिया शामिल हैं। घटना इतना खतरनाक था कि जारी थाना की पुलिस ने एक खाली बस में उठा उठा कर लोगों को इलाज के लिए चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

घटना की सूचना जैसे ही गुमला जिले के पदाधिकारियों को मिली, सदर अस्पताल गुमला के उपाधीक्षक तुरंत सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर संघ सीएफटीयूआई झारखंड प्रदेश सचिव जुमन खान भी अपनी टीम के साथ घायलों की मदद के लिए पहुंच गए।

तीन लोगों को रिम्स रेफर किया गया है। सभी लोग संरगाडीह गांव में बेटी के शादी कराकर पिकप बैन पर सवार होकर अपने घर कटारी गांव, डुमरी प्रखंड आ रहे थे। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक बेलु बरगा कुसमी थाना (छत्तीसगढ़) का है। अस्पताल प्रबंधन डीएस, एच एम सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी मुस्तैद नजर आये।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गुमला के डुमरी में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।