जांच अभियान में 5 दो पहिया वाहन जब्‍त, डीटीओ करेंगे कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी-केतार मुख्य सड़क स्थित कांडी थाना के गेट के सामने बुधवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आवश्‍यक कागजात नहीं दिखाने वाले कागजात वाले वाहन जब्‍त किए गए।

प्रभारी थाना प्रभारी स्वामी रंजन ओझा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये गए वाहन जांच में पांच दो पहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त वाहन में बिना हेलमेट, आवश्यक कागजात नहीं दिखाने वाले शामिल हैं। वाहन जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को सूची सौंप दी गयी है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।