एयरपोर्ट पर महिला के बैग से मिले सामान को देखकर उड़े होश, देखें वीडियो

अन्य राज्य देश वायरल
Spread the love

तामिलनाडु। सफर में सामान लेकर चलना आम बात है। आम तौर पर बस से सफर में सामानों की जांच नहीं आती है।

हवाई सफर करने पर यात्रियों के हर सामान की जांच होती है। क्‍लीयरेंस मिलने पर ही उसे ले जाया जा सकता है।

एयरपोर्ट पर एक महिला बैग लेकर जा रही थी। जांच के दौरान मिलने सामान देखकर वहां के लोगों के होश उड़ गये।

यह वाक्‍या तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट की है। जानकारी के मुताबिक 28 अप्रैल को फ्लाइट नंबर एके 13 से कुआलालंपुर से एक महिला यात्री आई थी।

शक होने पर उनके सामान की जांच की गई। बैग से विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट मिला। उसके देखकर कस्‍टम अधिकारियों के होश उड़ गए।

कस्‍टम अधिकारियों ने बताया कि सांपों और गिरगिट को वन्य जीव संरक्षण के अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
  • अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।