पत्नियों के बीच सोती थी सास, मामला पहुंचा थाने, गजब थी समस्‍या

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। सास पत्नियों के बीच सोती थी। इससे परेशान होकर वह थाने पहुंच गई। सारा वाक्या सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए मामले को सुलझाया। यह मामला सूबे के रामपुर जिले के रामपुर शहर का है।

यहां के टांडा गांव निवासी फिरासत अली ने दो शादी की है। आठ साल पहले नसरीन नामक युवती से उसकी शादी हुई थी। इसके चार ही साल बाद उसका दिल गांव की युवती शारिका पर आ गया। फिर उसने कोर्ट में शारिका से भी शादी कर ली। उसे लेकर घर ले आ गया।

दूसरी पत्नी को घर लाने के बाद समस्या शुरू हो गई। दोनों पत्नियां आपस में झगड़ने लगीं। ग्रामीणों के समझाने के बाद दोनों साथ तो रहने लगीं, लेकिन आए दिन उन दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि समझाने आए पति से भी दोनों ने हाथापाई कर डाली। ये बात सास को नापसंद गुजरी और उसने उन्हें सजा दे डाली।

सास ने फैसला किया कि अब दोनों पत्नियां पति से नहीं मिलेंगी। दोनों पत्नियों के बीच रात को वह चारपाई डालकर सोने लगी। ये बात पत्नियों को नागवार गुजरी। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में कर दी। थाना प्रभारी ने मामला बढ़ता देख सास और उनके पति को भी बुलाया।

थाना प्रभारी ने दोनों को समझाया। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में ये फैसला लिया गया कि दोनों पत्नियों के बीच में अब सास की चारपाई नहीं होगी। इस दौरान महिलाओं की बात को सुनते हुए ये निर्णय हुआ कि दोनों पत्नियों के बीच में चारपाई डालकर अब पति ही रात को सोया करेगा।