अफगानिस्तान में पुलित्जर विजेता भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या

दुनिया देश मुख्य समाचार
Spread the love

अफगानिस्तान में कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या हो गई है। सिद्दिकी बीते कुछ दिनों से कंधार में जारी हालात की कवरेज कर रहे थे। कंधार में इस समय भीषण हिंसा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक दानिश सिद्दिकी की मौत उस समय हुई जब तालिबान और अफगान सरकार के सुरक्षाबलों के बीच जंग हो रही है। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममूदे ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। दानिश न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम करते थे। दानिश सिद्दिकी को रोहिंग्या शरणार्थियों के असाधारण कवरेज के लिए साल 2018 में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। जानकारी के मुताबिक स्पिन बोल्डक जिला पाकिस्तान से सटा हुआ है। हत्या किसने की और इसकी वजह क्या थी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं सामने आई है।

दानिश ने अपने ट्विटर हैंडल पर 13 जुलाई को एक पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वे पूरे अफगानिस्तान कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ रही अफगान स्पेशल फोर्सेस के साथ हैं।