वन रैंक वन पेंशन के संघर्ष की तैयारी, यूनाइटेड फ्रंट झारखंड का गठन

झारखंड
Spread the love

  • अनिरुद्ध सिंह प्रदेश बने को-ऑर्डिनेटर और सुशील कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष

रांची। जेसीओ जवानों के संगठन यूनाइटेड फ्रंट झारखंड के बैनर तले 30 अप्रैल, 2023 को रांची के हरमू रोड स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में पूर्व सैनिकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ। अतिथि वेटरन वीर बहादुर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सुशील कुमार सिंह, अविनाश कुमार, एनके मुखोपाध्याय, समीर रक्षित, आभास नाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वागत करते हुए वॉइस ऑफ एक्ससर्विस मैन सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश कुमार एवं अनिरुद्ध सिंह ने झारखंड के पूर्व सैनिकों को होने वाली समस्याओं एवं ओआरओपी की विसंगतियों के साथ समान मिलिट्री सर्विस पे की जानकारी दी। सभी जिला के आये प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं विस्तार से रखी। तीनों भारतीय सेनाओं में अंग्रेजी कायदा कानूनों को सुधारने की जरूरत बताई।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता वीर बहादुर सिंह ने वन रैंक वन पेंशन की खामियों एवं उनके समाधान पर अपने विचार रखें। बैठक में यूनाइटेड फ्रंट झाखंड का विस्तार हुआ। नेशनल चेयरमैन ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए जिम्मेदारी सौंपी।

धन्यवाद नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने किया। राज्य के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याओं को अलग-अलग मंच पर उठाने का आश्‍वासन दिया।

बैठक में सरकार से ओआरओपी और वेतन आयोग की विसंगतियों, कैंटीन, ईसीएचएस, डीजीआर, जिला सैनिक बोर्ड आदि की रैंक आधारित भेदभाव की नीतियों को दूर करने की मांग की गई। इसका निराकरण नहीं होने पर आगामी 6 अगस्त, 2023 को नई दिल्‍ली स्थित रामलीला मैदान लाखों पूर्व सैनिक प्रदर्शन करेंगे। इसमें झारखंड से हजारों की संख्या में सैनिक भाग लेंगे।

प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इसमें झारखंड के सभी जिलों से पूर्व सैनिक एवं वीर नारी शामिल हुए।

ये है नई कमेटी

अनिरुद्ध सिंह प्रदेश : को-ऑर्डिनेटर

सुशील कुमार सिंह : प्रदेश अध्यक्ष

दिनेश्वर सिंह : वरिष्ठ उपाध्यक्ष

आभास नाथ : उपाध्यक्ष

समीर रक्षित : उपाध्यक्ष

राजीव रंजन : संगठन मंत्री

राकेश मिश्रा : संयुक्त सचिव

ओमप्रकाश शर्मा : मीडिया प्रभारी

जी एन पांडेय : कार्यकारणी सदस्य

मनोज झा : कार्यकारणी सदस्य

शैलेन्द्र कुमार : कार्यकारणी सदस्य

विशाल कुमार : कार्यकारणी सदस्य

सुरेंद्र विश्वकर्मा : कार्यकारणी सदस्य