Big News : साहिबगंज में वज्रपात से 4 बच्‍चों की मौत, जानें कैसे हुई घटना, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज से बड़ी खबर (Big News) आ रही है। यहां वज्रपात गिरने से 4 बच्‍चों की मौत 30 अप्रैल को हो गई। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्‍चों की मौत पर दुख जताया है।

जानकारी के मुता‍बिक झारखंड के साहिबगंज जिले से राजमहल में वज्रपात गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। घटना राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी उधवा पंचायत के बाबुटोला मोड़ स्थित आम बगान में घटी।

मरने वाले बच्चों में 14 साल की आयशा खातून, 7 साल का नजरुल इस्लाम, 6 साल का जाहिद आलम और 10 साल का तौकीर आलम शामिल है।

बताया जाता है कि बच्चे आम चुनने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। ठनका उसी पेड़ पर गिरा, जिसके नीचे सभी खड़े थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज जिले के राजमहल में वज्रपात की चपेट में आने से 4 बच्चों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com  लगातार रांची मौसम केंद्र के सहयोग से वज्रपात गिरने को लेकर सचेत करता रहता है। लगभग 3 घंटे पहले इसक जानकारी लोगों को देता है। इससे बचने के उपाय भी बताता है।