Good News : बुजुर्गों के लिए शुरू हो रहा हेल्‍पलाइन नंबर

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत सरकार के न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की पहल पर झारखंड के सभी जिलों में बुजुर्गों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के संचालन की जिम्‍मेवारी समर्थ एवं बाबा कंप्यूटर को दी गयी है। इसे लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्‍य से संस्था समुदाय स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम चला रहा है।

संस्था के जिला संयोजक कुमार राजन सिंह ने बताया कि यह हेल्पलाइन का नंबर 14567 है। इसपर बुजुर्ग किसी प्रकार की जानकारी अथवा किसी भी अन्य समस्या के लिए सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर केवल बुजुर्गो के लिए समर्पित होगा। उनकी समस्या को हर स्तर पर हल करने का प्रयास संस्था अथवा सरकारी तंत्र द्वारा समन्वय स्थापित कर किया जाएगा।