मारवाड़ी युवा मंच ने गौ सेवा से की सामाजिक कार्यों की शुरुआत

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा ने सत्र 23-24 में अपने सामाजिक कार्यों का शुभारंभ हरमू रोड स्थित रांची गौशाला में गौ माता की सेवा के साथ किया। इसमें गायों को हरा चारा एवं रोटी, गुड़ खिलाया गया।

अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि गाय माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए हमने सामाजिक कार्यों का शुभारंभ इसकी सेवा के साथ किया है। मंच के प्रवक्‍ता रमन बगड़ि‍या ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक गोसेवा प्रभारी शरद दरगढ़ एवं अमर हेतमसरिया थे।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अशोक लाठ, मनीष लोधा, वरिष्ठ सदस्य कौशल राजगढ़िया, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सचिव विकास गोयल सह सचिव सन्नी टिबडेवाल, कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़, अखिल टिकमानी, सुदीप राजगढ़िया, अमित खुटेटा, सौरभ सरावगी, संजय बजाज, वीरेंद्र तोसावर, शैंकी राईका, रुपेश काबरा, सुमित मोदी, अंशु भारती भी उपस्थित हुए।