बातचीत करते हुए अपराधियों ने होटल संचालक को मारी गोली, मौत

अन्य राज्य देश
Spread the love

संजय सिन्‍हा

ओडिशा। केंदुझर जिला के सीमा क्षेत्र निकट सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा थाना  अंतर्गत मालदा चौक के निकट ढाबा में बीते शाम अपराधियों ने होटल संचालक को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अपराधी मालदा के एक ढाबा में आये। ढाबा मालिक के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान अपराधियों ने अचानक ढाबा मालिक रमेश चतम्बा और सहयोगी राम पूर्ति पर गोली चलाना शुरू कर दिया। करीब 5 राउंड गोली चलाई गई। गोलीबारी कर अपराधी फरार हो गए।

गोलीबारी में ढाबा के मालिक रमेश चतम्बा की मौके पर ही मौत हो गई। राम पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे तुरंत कटक के अस्‍पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना के बाद कोइडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस गोलीकांड के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरी छानबीन के बाद ही गोलीकांड के मुख्य कारणों की वजह सामने आ सकती है।