लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने 45 मोतियाबिंद मरीजों का कराया ऑपरेशन

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल की देखरेख में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 45 मरीजों की आंखों को मोतियाबिंद से ग्रस्ति पाया गया। लायंस क्लब के कोकर स्थित निरामाया अस्पताल में चंदवा और रांची से पहुंचे इन मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने किया।

इस दौरान सभी मरीजों के ठहरने और खाने की व्यवस्था लायंस क्लब आफ रांची ईस्ट ने स्वयं किया। मरीजों को दवा, चश्मा और कुछ जरूरी सलाह देकर उन्हें उनके गंतव्य तक छोड़ा गया। मौके पर लायंस क्लब चंदवा रोलिंग के सचिव निर्मल भारती समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।