लोगों को उसके पास जाकर पानी पिलाएगा मारवाड़ी युवा मंच

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • कार्यकारिणी की पहली बैठक में तय हुई कार्यक्रमों की रूपरेखा

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची लोगों को उनके पास जाकर पानी पिलाएगा। इसके लिए जल्‍द ही चलंत प्‍याऊ शुरू करेगा। मंच की शाखा कार्यकारिणी सत्र 2022-23 की पहली बैठक में यह निर्णय हुआ। होटल ओम रेजि‍डेंसी में हुई बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विकाश अग्रवाल ने की। सचिव ने इस माह किए गए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा रामनवमी में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पेयजल और शरबत वितरित किया गया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए अस्थाई पियाऊ रांची के विभिन्न क्षेत्रों में लगाया गया।

सदस्यों के बीच अगले 1 माह के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रविवार को रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय हुआ। मोरहाबादी में फ्री हेल्थ मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन होगा। प्रचंड गर्मी को देखते हुए 2 से 3 दिनों के अंदर चलंत प्याऊ का शुभारंभ किया जाएगा। यह रांची के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्‍ध कराएगा।

उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रवीन जैन छाबड़ा, अर्जुन सिंघानिया विशाल पाडिया, निवर्तमान अध्यक्ष दीपक गोयनका, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सचिन मोतिका, रमन बोड़ा, अमित शर्मा, नीरज अग्रवाल, अमित सेठी, पवन मुरारका, रोहित सरावगी, सिद्धांत तोदी, उमंग सुल्तानिया, कार्यकारणी सदस्य सोनित अग्रवाल, राहुल तोदी, मनीष मुरारका, आशीष डालमिया, तरुण अग्रवाल, अंकित चौधरी, शुभम रुंगटा, समीर जोशी, श्रेय जालान, राहुल मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, अनूप बंका, निखिल मोदी, अंकित पोद्दार, ऋषभ जैन गंगवाल, अभिषेक जालान, सौरव सरावगी, विमल अग्रवाल, विवेक टिबड़ेवाल, परेश गट्टानी, मुकेश शर्मा, आयुष जैन, यश गुप्ता, अमित किशोर, विशाल शर्मा, चेतन पोद्दार उपस्थित थे।