जेसीआई रांची ने जरूरतमंद बच्चियों के बीच वेडिंग किट का किया वितरण

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड की राजाडेरा पंचायत में 26 फरवरी के बीच वेडिंग किट का वितरण किया। समाजसेवी शिवचरण महतो एवं राजेश महतो के सहयोग से 15 बच्चियां को यह दिया। इन बच्चियों की आने वाले समय में शादी होने वाली है।

इस किट में शादी एवं शादी के बाद जरूरत के सामान हैं। इसमें साड़ी, लहंगा, कुर्ती, बेडशीट, आयरन, मिक्सी, मेकअप किट, मसाला डब्बा, कैसरोल, बर्तन सहित 50 से अधिक सामान हैं।

जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आत्म संतुष्टि मिलती है। संस्था के सचिव तरुण अग्रवाल ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्य को करते रहेगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन गाड़ोदिया, रवि आनंद, संजय मुरारका, अमन पोद्दार, ऋषभ अग्रवाल, अनुभव गाड़ोदिया, ऋषभ जालान व अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।