जमुआ पुलिस निरीक्षक नवीन सिंह को एसपी ने किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरि‍डीह। अपराध नियंत्रण एवं बेहतर कार्य निष्पादन के लिए जमुआ के पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को गिरिडीह के एसपी अमित रेणु ने मंगलवार को जिले में क्राइम मीटिंग में सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

पुलिस निरीक्षक ने कहा कि यह सम्मान एक चुनौती है। हमें चुनौती पर खरे उतरने होगा। अपने क्षेत्र में सम्पूर्ण अपराध नियंत्रण की ओर ठोस कदम उठाने होंगे। आम अवाम को थाने में न्याय मिले पुलिस पब्लिक के बीच दूरियां घटे यह उनकी  प्राथमिकता होगी।