भारत की बेटियों ने एशियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। भारतीय बेटियों ने लॉन बाल विमेन फोर्स टीम ने एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। कॉमन वेल्थ मेडलिस्ट झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे ने इसमें शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

मले‍शिया में 21 से 26 फरवरी तक आयोजित 14वीं एशियाई लॉनबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने प्रारंभिक राउंड में मलेशिया से हार के बाद पुनः शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हार का बदला लेते हुए फाइनल में मलेशिया को 17-16 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। स्वर्ण पदक जीता। इसके पूर्व भारतीय महिला फोर्स टीम ने सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग को 14-11 से पराजित किया।

भारतीय टीम में कॉमन वेल्थ मेडलिस्ट झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की (डीएसओ. रामगढ़), लवली चौबे (झारखंड पुलिस), दिल्ली की पिंकी कुमारी एवं असम की नैनमोनी सकिया विमेन फोर्स टीम ने मिलकर भारत का सिर पुनः गौरवांवित किया।

इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, रूपा रानी तिर्की एवं लवली चौबे के प्रशिक्षक सह झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, आशीष झा, रितेश झा, शिवेंदु दुबे, आलोक मिश्रा, रोहित सिंह, शाशांक भूषण सिंह, सीडी सिंह समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।