रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 67.96% मतदान, मतगणना 2 मार्च को

झारखंड
Spread the love

रांची। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतगणना 2 मार्च को की जाएगी। मतदाताओं ने 18 उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में कैद किया। निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किये गए थे। मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

रामगढ़ उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र के 3,35,734 मतदाताओं में 1,15,931 पुरुष एवं 1,12,221 महिला वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के बाद शाम 5 बजे तक कुल 67.96% अनुमानित मतदान रहा। पुरुष मतदाताओं के  66.79% की तुलना में 69.19% महिला मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

रामगढ़ उपचुनाव में 405 मतदान केंद्रों में मतदाताओं की जागरुकता एवं सहयोग के लिए भी आयोग द्वारा कार्य किये गए। उपचुनाव में आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए 405 वॉलिंटियर, 51 व्हीलचेयर एवं 79 वाहनों का इंतजाम किये गये थे।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की कड़ी नजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर रही। इस प्रक्रिया में 46,22210.00 रुपए सहित 7,11,424.00 रुपए की अवैध शराब जब्‍त की गई।