Jharkhand : पांच विमान रद्द, दो डायवर्ट, आज इन जिलों के लोग रहें सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। खराब मौसम कें कारण रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 5 विमानों को रद्द कर दिया गया है। दो विमानों को डायवर्ट किया गया है। फिलहाल आज इन जिलों के लोग सावधान रहें। रांची मौसम केंद्र ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की उम्‍मीद है। राज्‍य के अन्‍य जिलों में हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्र‍ति घंटा होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक आज पश्चिम सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।