राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड से पैरा सिटिंग वॉलीबॉल टीम चेन्नई रवाना

झारखंड खेल
Spread the love

  • तीन से पांच फरवरी तक तामिलनाडु में होगी प्रतियोगिता

रांची। पैरा वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 11वें सीनियर पैरा सिटिंग वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह 3 से 5 फरवरी तक तामिलनाडु के तंजौर में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 31 जनवरी को झारखंड से पुरुष और महिला दोनों वर्ग की टीम चेन्नई रवाना हुई।

पैराओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि झारखंड में दिव्यांगजनों के लिए खेल सुविधा अत्यंत सीमित है। अब तो दिव्यांगजनों को विषम परिस्थितियों का सामना करने की आदत सी हो गई है। विपरीत परिस्थितियों में भी झारखंड की दोनों टीम की तैयारी अच्छी है। पदक की उम्मीद है।

झारखंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से अमन वर्मा, समेंद्र लाल, जगदीश सिंह जग्गू, अमित कुमार वर्मा, डॉ समशेर आलम राही, सरिता सिन्हा आदि ने  हटिया रेलवे स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ खिलाड़ि‍यों को रवाना किया। 

पुरुष वर्ग

मुकेश कंचन, सनोज महतो, चंदन लोहरा, राजेश कुमार मेहता, एमडी नशीम अली, वागीश त्रिपाठी, कारण कुमार महतो, राजू कर्मकार, देवराज राम।

महिला वर्ग

प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, अशुंता टोपो, महिमा उरांव, जयश्री कुमारी, लीला कुमारी, संजुक्ता एक्का, सीता कर्मकार, तारामणि लकड़ा और अनीता तिर्की।

इस अवसर पर मुकेश कंचन ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक सामग्री और सहयोग के लिए लोहरदगा ग्राम स्वराज, कोडरमा सिस्टर्स  सोसाइटी, झारखंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, डिसएबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।