रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष श्री सिंह बास्के की 5 जनवरी को रांची के रिम्स में मृत्यु हो गई। उन्होंने दोपहर 1.15 अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु पर राज्यभर के शिक्षकों ने शोक जताया है।
वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सुगर और किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। कई बार उनका डायलिसिस भी हुआ। दिवंगत बास्के का अंतिम संस्कार 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे पैतृक गांव सरायकेला खरसावां के राजनगर रोड़ा कोचा में होगा। वे अपने पीछे पत्नी विजयलक्ष्मी बास्के, पुत्र स्वपनेल बास्के, पुत्री सागरिका बास्के को छोड़ गए।
संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि दिवंगत बास्के (53) उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हेरमा राजनगर, सरायकेला खरसावां के शिक्षक थे। साथ ही, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संघर्षशील, जुझारू, कर्मठ जिला अध्यक्ष थे। वह मृदुभाषी और मिलनसार थे। उनके निधन से प्रदेश के शिक्षकों में शोक की लहर है।
शोक संदेश में अहमद ने कहा कि उनका कार्यकाल शिक्षक एवं शिक्षा जगत में उल्लेखनीय रहा। इसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती है।
शोक व्यक्त करने वालों में उतिल यादव, धीरज कुमार, सुनील कुमार, बिजेंद्र चौबे, राममूर्ति ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, अनूप केशरी, असदुल्लाह, सुनील कुमार, दीपक दत्ता, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, अनिल कुमार, प्रभात कुमार शामिल हैं।
इस अलावा रविकांत रवि, संजय कुमार, प्रेम कुमार शर्मा, संजय कंडुलना, पवन ठाकुर, राजेश कुमार, संजय कुमार, आनंद रजक, मानिक प्रसाद सिंह, अजय सिंह, एसएन सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, मनी उरांव, सुनील दुबे, यदुनाथ टुडे, साहेब शंकर पोलाय, दुखू नायक, कृष्णा शर्मा ने भी दुख व्यक्त किया।