Jharkhand Weather News

jharkhand : कल इन जिलों में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

  • डालटेनगंज का पारा 2.7 डिग्री गिरा

रांची। झारखंड के कई जिलों में 5 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल यानी 6 जनवरी को मध्‍य भागों में स्थित जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 जनवरी को दी। पारा में होने वाले गिरावट के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। एक-दो स्‍थानों पर शीतलहर की स्थिति भी बनी। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 23.8 और सबसे कम तापमान गिरिडीह केवीके में 9.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान मैं 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और आसपास के क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

केंद्र के मुताबिक 6 से 11 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रह सकता है। मौसम शुष्‍क रहेगा।