देश के इन हाई कोर्ट में हुई जजों की नियुक्ति, राष्‍ट्रपति की मंजूरी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश के कई हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति की गई है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है।

गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन, डॉ नूपुर भाटी, राजेंद्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, योगेंद्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर और आशुतोष कुमार को उक्त वरिष्ठता क्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां उनके द्वारा संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

राष्ट्रपति ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय आहूजा को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 4 मार्च, 2023 से प्रभावी होगी।