प्रधान वित्त सचिव से मिला एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ, रखी ये मांगें

झारखंड
Spread the love

रांची। एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के शिष्‍टमंडल ने प्रधान वित्त सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। झारखंड में कार्यरत एमपीडब्ल्यू कर्मचारी के स्थाई समायोजन और सातवां वेतनमान देने का अनुरोध पत्र समर्पित किया। शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने किया।

महामंत्री सुनील कुमार साह ने प्रधान सचिव को बताया कि 13 वर्षों से अधिक समय से राज्य में स्वास्थ्य सेवा देने वाले एमपीडब्ल्यू कर्मियों को आज तक नियमित नहीं किया गया है। कोरोना काल में सरकार ने ‘घर में रहे-सुरक्षित रहे’ का आदेश दिया था। उस वक्त भी एमपीडब्ल्यू कर्मी अपनी जान हथेली पर रखकर राज्य की सभी सीमा, चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों में काम कर रहे थे। सेवा देने के क्षेत्र में अपनी भूमिका उन्‍होंने बाखूबी निभाई।

शिष्टमंडल को प्रधान सचिव ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह, अध्यक्ष  देव नारायण सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष, आशीर्वाद महतो, संघ के अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव मंगल हेंब्रम, कोषाध्यक्ष कृष्ण देव महतो, सुजीत कुमार, मनोज कुमार, गणेश कुमार एवं अमरेंद्र कुमार शामिल थे।