लायंस क्लब ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा E-WASTE संग्रहण अभियान

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब इंटरनेशनल ने पूरे भारत में दुनिया का सबसे बड़ा ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव शुरू किया। इस अभियान का शुभारंभ क्‍लब के संस्थापक मेल्विन जोन्स के जन्मदिन 13 जनवरी पर शुरू किया गया। इसे एक महीने के लिए यानी 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

ई-कचरा दुनिया के कुल जहरीले कचरे का 70% हिस्सा बनाता है। भारत में 82% ई-कचरा हमारे उपकरणों से आता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। ई-कचरा नदियों और झीलों को जहर देता है। अत्यधिक जहरीले रसायनों के माध्यम से मिट्टी को दूषित करता है। इस अभियान के माध्यम से ई-कचरे के हानिकारक प्रभावों पर जागरुकता को मजबूत किया जा सकेगा।

लायंस डिस्ट्रिक्ट 322ए ने रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, चाईबासा, हजारीबाग, गिरिडीह, डालटनगंज, गुमला, गढ़वा जैसे शहरों में 80 से अधिक लायंस क्लबों के सहयोग से 14 संग्रह केंद्रों से अधिक से इसकी शुरुआत की है l

लायंस फ्रेटरनिटी ऑफ रांची ने 13 जनवरी को अलबर्ट एक्का चौक के पास स्थित प्‍याऊ के पास से लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के तत्वावधान में अपने अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने IPDG सिद्धार्थ मजूमदार, प्रथम उप जिलापाल कमल जैन, जीएसटी समन्वयक राजीव लोचन, जीएमटी माधव लखोटिया, PDG सुषमा त्रिवेदी, RC अनुपमा लोचन और RC सुजीत कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला 322A के को-ऑर्डिनेटर (इ-WASTE) दीपक लोहिया एवं धर्मेंद्र सिन्हा, लायंस ईस्‍ट के अध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल भी मौजूद थे। धन्यवाद धर्मेंद्र सिन्हा ने किया। सभी उपस्थित सदस्य एवं अतिथि एक रैली के रूप में सभा स्थल से अबलर्ट एक्का के स्मारक तक गए।