मनातू में पेंटिंग प्रतियोगिता में 30 स्टूडेंट्स हुए शामिल, चिजेता पुरस्कृत

झारखंड
Spread the love

रांची। टुसु पर्व के अवसर पर रांची के कांके प्रखंड के मनातू गांव में शिक्षाविद अनूप कुमार महतो ने पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया।

अनूप महतो ने बताया कि बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता का थीम पर्यावरण और इंसान था। इसमें भाग लेने वाले बच्चों ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सहायक प्रोफेसर कमलेंद्र नाथ त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रो मोहित कुमार तिवारी, प्रो वागीश दुबे, प्रो डॉ अजीत कुमार थे। उन्‍होंने विजेताओं को पुरस्‍कृत किया।

प्रतियोगिता में श्वेता कुमारी को प्रथम पुरस्कार, नीतीश कुमार को द्वितीय पुरस्कार व स्वाति कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। अभि महतो, विवेक महतो, सुजल महतो, अभिषेक महतो, रौनक राज, नीतू कुमारी, अंजली कुमारी को सांत्वना पुरस्कार मिला।

मौके पर अनूप ने कहा कि टुसू पर्व झारखंडवासियों का धरोहर है। इसे हमें बचाकर रखना होगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।