MPW कर्मचारी संघ का पुनर्गठन, सीएम से समायोजन की मांग

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारणी की बैठक 8 जनवरी, 2023, को अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में रांची में हुई। इसमें राज्य भर के सैकड़ों एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में कार्यरत 1626 एमपीडब्ल्यू का अविलंब स्थाई समायोजन करने की मांग की गई।

बैठक में संघ की पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमे मुख्य संरक्षक सुनील कुमार साह, राज्याध्यक्ष पवन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष जैतून पूर्ति, महासचिव मंगल हेंब्रम, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, विजय राम, प्रभाकार पाठक, सुजीत कुमार, जावेद अंसारी, भास्कर सरकार, अमरेंद्र कुमार को बनाया गया।

राज्य सचिव वरुण कुमार पाल, विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार, अजय आनंद कौशल, अजय कुमार दास, गोपाल महतो, कोषाध्यक्ष कृष्ण देव महतो, संगठन मंत्री मुकेश कुमार गिरि, गंदूर उराव, मीडिया प्रभारी बीरेंद्र महली, मुख्यालय सचिव संतोष कुमार, कार्यालय सचिव रामानुज कुमार बनाए गए।

प्रमंडलीय अध्यक्ष अरविंद मांझी (पलामू), वसी अकरम दक्षिणी प्रमंडल (रांची), जय प्रकाश मंडल (संथाल परगना प्रमंडल, दुमका), जय प्रकाश कुमार (उतरी छोटनागपुर प्रमंडल) को बनाया गया।

राज्य कार्यकारिणी सदस्‍य गोविंद साव, सूरज कुमार, मुरारी लाल गौड़, राजेश धनबाद, मुकेश कुमार ठाकुर, अनुज कुमार, अनिल पासवान, राजेश कुमार, विकास पात पिंगुवा, राकेश कुमार साहू, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार यादव, रविकांत कुमार अजय कुमार दास आदि निर्वाचित हुए।

सभा का संचालन मंगल हेंब्रम ने किया। अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा की कार्रवाई समाप्त की गई।